Regd. No: OD-12-0027005
ଜନତା ର ସ୍ବର , ଆମର କର୍ତ୍ତବ୍ୟ
bikramodishanews.pozecon.com
କଟକ , 05/02/2026, ବିକ୍ରମ ଓଡ଼ିଶା ନିୟୁଜ: एक कदम उपभोक्ता जागरूकता की ओर आज दिनांक 4 फरवरी 2026 को उपभोक्ता कल्याण परिषद समिति उड़ीसा शाखा द्वारा भुवनेश्वर में उपभोक्ता जागरूकता भारत यात्रा 40 दिन के सफर के10000 किलोमीटर यात्रा तय करते हुए पहुंची इस यात्रा का नेतृत्व कंज्यूमर मैन डॉ. अनन्त शर्मा जी के कुशल नेतृत्व से यह यात्रा 24 दिसंबर 2025 को उपभोक्ता मंत्रालय के मंत्री माननीय प्रहलाद जोशी द्वारा हरी झंडी देखकर रवाना की गई थी। यात्रा राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, कन्याकुमारी, छत्तीसगढ़ होते हुए आज उड़ीसा राज्य में पहुंची है। इस अवसर पर उपभोक्ता कल्याण परिषद समिति के राष्ट्रीय सचिव एडवोकेट डॉ. सुनाकर बेहरा द्वारा कंज्यूमर मैन डॉ. अनन्त शर्मा जी कास्वागत सत्कार किया गया।उपभोक्ता कल्याण परिषद के प्रमुख सचिव कैलाश कुमावत जी स्वागत सम्मान किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उपभोक्ता कल्याण परिषद उपभोक्ताओं के लिए जनहित एवं उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के लिए सदैव जागरुक एवं सशक्त बनाने का कार्य कर रही है और इस यात्रा के साथ आमजन को यह संदेश पहुंचाया जा रहा है कि लोग अपने अधिकारों के लिए आगे आए और शोषण मुक्त बाजार व्यवस्था से मुक्त होकर उपभोक्ता मजबूत एवं सशक्त बने। कंज्यूमर मैन डॉ. अनन्त शर्मा जी ने उपभोक्ता कल्याण परिषद समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूप सिंह पाल जी को धन्यवाद ज्ञापित किया और उन्होंने कहा कि संस्था उपभोक्ता कल्याण परिषद समिति उपभोक्ताओं के अधिकारों के लिए सजक जागरूकता का कार्य कर रही है जो की सराहनीय है। इस अवसर पर सीसीआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गोविंद ओझा ज्वाइंट सेक्रेटरी विजय लक्ष्मी महापात्रा चेयरमैन श्री संजय खंडेलवाल, एवं उपभोक्ता कल्याण परिषद समिति के उड़ीसा शाखा के सदस्य एवं मीडिया प्रभारी भी उपस्थित थे।
